

हल्द्वानी: घर में शादी की तैयारियों के बीच आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया है वही आग में झुलसने से 4 लोग घायल हो गए हैं ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा लाइन नंबर 17 में एक मकान में आग लगने से जहां लाखों का नुकसान हो गया वहीं 4 लोग झुलस गए। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट पर बताई जा रही है। क्षेत्र में आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर बमुश्किल काबू पाया गया।
जानकारी के अनुसार लाइन नंबर अट्ठारह स्थित हसीन अहमद के घर शादी का आयोजन था। इस दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसमें चार बच्चे झुलस गए। जिन्हें उपचार इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आग की सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। घर अंदर गली में होने के कारण थोड़ा दिक्कत का सामना करना पड़ा, लेकिन दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम पुष्कर धामी ने 1.11 लाख करोड़ का बजट किया पेश, जानें किसे क्या मिला
उत्तराखंड बजट सत्र live _ कांग्रेस विधायकों ने किया हंगामा..
Uttrakhand : बस- ट्रैक्टर-स्कॉर्पियो आपस में भिड़े,कई वाहनों में लगी आग_महिला की मौत..Video
नन्हे कदमों के लिए खुशियों का मंच_अनुराग अकादमी में फन फिएस्टा
T20 वर्ल्ड कप : भारत बना वर्ल्ड चैंपियन..