

नैनीताल – हल्द्वानी : पुलिस और एसओजी की टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने बागजला की मशहूर शकीला उर्फ चच्ची को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 49 ग्राम स्मैक व हजारों की नगदी बरामद की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान के अंतर्गत जनपद में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम किये जाने हेतु जनपद के सभी थाना प्रभारियों और एसओजी को अभियान चलाकर नशे के तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने के हेतु निर्देश दिए गए हैं।
इस क्रम में थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने चैकिंग के दौरान बागजला गौलापार से शकीला उर्फ चच्ची नाम से मशहूर स्मैक तस्कर महिला को 49 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
उक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। साथ ही स्मैक बेचकर अर्जित किए गए 10450 रूपये की नगदी भी बरामद की गई है। टीम में एसओजी प्रभारी संजीत राठौर, मल्ला चौकी प्रभारी फिरोज आलम, हेड कांस्टेबल हेमंत सिंह, कांस्टेबल चंदन सिंह, महिला कांस्टेबल इंदु जलाल, श्वेता मेहता शामिल रही।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..
नैनीताल में नॉन स्टॉप बारिश,, झील में समाया कई टन मलबा_ पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर
भारी बारिश के बीच नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल..heavy rain alert
पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, हाई अलर्ट पर नैनीताल_इस जिले में छुट्टी घोषित