

हल्द्वानी। ऑपरेशन क्रेकडाउन के तहत थाना बनभूलपुरा पुलिस ने 12 अपराधियों को चिन्हित कर गुंडा अधिनियम की कार्यवाही की है। ऑपरेशन क्रेक डाउन के तहत अवैध मादक पदार्थों, मादक द्रव्यों की बिक्री, चोरी व अवैध जुआ, सट्टा आदि की घटनाओं को कारित कर अवैध रुप से धनोपार्जन करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है।

इसके तहत पुलिस ने बनभूलपुरा में 12 लोगों के विरुद्ध धारा-3/4 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम 1970 के तहत कार्यवाही कर चालानी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की। जिसमें शहनवाज अंसारी उर्फ आनू पुत्र शमीम अंसारी, मौ. दानिश उर्फ मोटा पुत्र मौ. नासिर निवासी मलिक का बगीचा, आसिम पुत्र मौ. आरिफ उर्फ आबिद, वसीम उर्फ चिंगाडू पुत्र इस्लाम निवासी गफूर बस्ती, शादाब उर्फ शाहदाब अहमद उर्फ मुल्ला पुत्र इश्तियाक अहमद निवासी मौहम्मदी चौक, मोहसिन उर्फ डायलॉग पुत्र मौ. नासिर निवासी 13 बीघा पप्पू का बगीचा, सलमान अली उर्फ पंगू पुत्र नवाब अली निवासी नई बस्ती, अजीम उर्फ ठेकेदार पुत्र लईक अहमद निवासी इन्द्रानगर बड़ी मस्जिद, शकील अहमद उर्फ राहुल पुत्र जमील अहमद निवासी लाइन नंबर 17, गुलफाम अंसारी पुत्र शमशुद्दीन अंसारी निवासी इन्द्रानगर, शिवान पुत्र अबरार निवासी इन्द्रानगर बरसाती व शाकिर खां उर्फ पम्मी पुत्र साबिर खान निवासी इन्द्रानगर मौहम्मदी चौक बनभूलपुरा शामिल हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


अंतरिक्ष के रहस्यों से उठेगा पर्दा, एरीज की 3.6 मीटर दूरबीन पर जुटे देशभर के वैज्ञानिक
जनगणना-2027 के लिए मुकेश बोरा की बड़ी पहल, 710 दुग्ध समितियों के जरिए 34 हजार परिवारों तक पहुंचेगा अभियान
Haldwani_ सब्जी कारोबार की आड़ में तस्करी, 64 लाख की स्मैक बरामद..Video
उत्तराखंड में काल बनी मंगलवार की सुबह_बस और बोलेरो खाई में गिरीं, 12 लोगों की मौत, 25 घायल
गोला बाईपास बना हादसों का हॉटस्पॉट, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से प्रदीप की मौत