Ad

हल्द्वानी : अतिक्रमण के खिलाफ यहां नोटिस चस्पा,1जून तक मोहलत

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान लगातार जारी है। बीते दिनों मुख्य मार्गो और शहर की मेन मार्केट से अतिक्रमण हटाकर निगम ने अभियान की बड़े स्तर पर शुरुआत कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd

इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने आज आदेश जारी कर दिया है जिसमें सब्ज़ी मंडी से लाइन नंबर 1 को जाने वाले रास्ते में ईदगाह के करीब नाले पर अतिक्रमण कर कब्जा करने पर 1 जून तक की मोहलत दे दी गई है।

नगर निगम की तरफ से नोटिस चस्पा कर दिया गया है जिसमें नोटिस के माध्यम से सूचित किया गया ईदगाह, सब्जी मण्डी हल्द्वानी के सामने नाले पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर भवन / भवन का भाग. दुकान आदि का निर्माण कर अतिक्रमण किया हुआ है। जिससे नाले की समुचित सफाई सम्भव नहीं हो पा रही है तथा वर्षा के दिनों में जल भराव एवं आम जनमानस प्रभावित होता है। जिसमें सीवरेज भी सीधे नाले में छोड़ा जाना संज्ञान में आया है ।

अतः जनहित एवं जन स्वास्थ्य के हित में अपेक्षा की जाती है कि दिनांक 01जून तक उक्त अवैध निर्माण स्वयं के द्वारा हटा लें। नियत अवधि उपरांत उक्त अवैध निर्माण बल पूर्वक ध्वस्त कर दिया जायेगा तथा ध्वस्तिकरण में होने वाले व्यय की वसूली आपसे की जायेगी। ध्वस्तिकरण के दौरान किसी भी क्षति के लिए नगर निगम ज़िम्मेदार नहीं होगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *