बढ़ते गैस के दामों को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर ज़ोरदार हमला,केंद्र सरकार को घोषित किया अडानी अंबानी की सरकार

हल्द्वानी नैनीताल 17.DECEMBER 2020 GKM NEWS पिछले 1 महीने में दो बार गैस के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को अडानी अंबानी की सरकार घोषित करते हुए कहा कि आज देश की जनता महंगाई से त्रस्त हो चुकी है,
किसान सड़कों पर है और महंगाई दिन प्रतिदिन चरम पर होती जा रही है पिछले 1 महीने में दो बार 100 रुपये से अधिक घरेलू गैस के दामों में बढ़ोतरी की गई है जिससे कि गरीब और आम जनता के घर का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है, पहले से लॉक डाउन की मार झेल रहे लोग इस महंगाई से त्रस्त हो गए हैं लिहाजा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को तत्काल बढ़ाए गए गैस के दामों को वापस लेने की मांग की।

बाइट- सुमित हृदयेश, कांग्रेस नेता
बाइट- राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष कांग्रेस



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Alert : उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश- बर्फबारी के आसार
भवाली में बाईपास के जंगलों की खाई से लावारिस बाइक मिली_आशंकाओं का बाजार गर्म..Video
उत्तराखंड में ‘गोदान’ टैक्स फ्री_ सीएम धामी का बड़ा ऐलान
बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी में 12वीं के स्टूडेंट्स को भावनाओं से सजी यादगार विदाई
Weather Update – उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर करवट लेगा मौसम..