जीवन नशा मुक्ति केंद्र में एक नाबालिक सहित 6 गिरफ्तार..हुई थी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत..

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी नैनीताल 05.November.2020 हल्द्वानी के आदर्श जीवन नशा मुक्ति केंद्र में पिथौरागढ़ के देवस्थल निवासी प्रवीण की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों द्वारा मुखानी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने छानबीन करते हुए एक नाबालिग सहित 6 को गिरफ्तार किया है,

एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि मुखानी थाना क्षेत्र में पिथौरागढ़ के प्रवीण नाम के व्यक्ति को नशा मुक्ति के लिए भर्ती कराया गया था लेकिन यहां संदिग्ध परिस्थितियों में न सिर्फ युवक की मौत हो गई बल्कि नशा मुक्ति केंद्र संचालकों ने बिना पुलिस को सूचना दिए या जांच कराएं.

मृतक का शव पिथौरागढ़ भेज दिया जिसके बाद परिजनों ने मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया था जिसमें पुलिस ने जांच करते हुए एक नाबालिग सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव का कहना है की नशा मुक्ति केंद्र संचालक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है जिसकी विवेचना जारी है जिसके आधार पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

बाइट- अमित श्रीवास्तव, एसपी सिटी हल्द्वानी..

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *