

उत्तराखंड के हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर समाजसेवी हेमंत गौनिया को मुख्यमंत्री पुरष्कार देने की मांग की है।
नैनीताल जिले में हल्द्वानी के युवा कांग्रेस विधायक सुमित हृदेश ने सी.एम.धामी को एक पत्र लिखकर हल्द्वानी निवासी समाजसेवी हेमंत गौनिया को मुख्यमंत्री सम्मान देने को कहा है।

उन्होंने 13 मार्च 2023 को लिखे अपने पत्र में कहा है कि हेमन्त समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। इन्होंने कई गरीब और असहाय लोगों का निःशुल्क इलाज कराया। लावारिस लाशों का हिन्दू रीति रिवाज के साथ अपने सीमित संसाधनों से दाह संस्कार किया।
कोरोना महामारी के दौरान इन्होंने, लोकडाउन में भी लगातार गरीब वर्ग के लोगों को निःशुल्क राशन वितरित किया और कई स्थानों पर सैनेटाइजेशन किया। विधायक के पात्र में हेमन्त गौनिया के सामाजिक कार्यों का विवरण संलग्न किया गया है। विधायक ने समाजसेवी हेमन्त गौनिया (समाजसेवी)को मुख्यमंत्री सम्मान पुरस्कार के लिये अपनी तरफ से नामित किया है। हेमंत के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए शहर के अन्य समाजसेवी और आर.टी.आई.कार्यकर्ता भी अति उत्साहित है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




High Court_ फुल कोर्ट रेफ्रेंस के साथ दी गई जस्टिस आशीष नैथानी को विदाई_Video
8 जून से SIR..घर-घर पहुचेंगे बीएलओ_सही जानकारी देना न भूलें
दफन हुए सवालों का जवाब अब कब्र से निकलेगा, नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
दिल्ली के होटल में आग का तांडव_21लोग जिंदा जले, ज्यादातर विदेशी..
राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली होगी ऐतिहासिक बदलाव का शंखनाद : शिल्पी अरोड़ा