Haldwani : लापता छात्र यथार्थ को पुलिस ने ढूंढ निकाला,स्कूटी जलने की वजह भी सामने आई..Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में पढ़ने वाले क्लास 9th के छात्र यथार्थ मिश्रा, जो पिछले कुछ दिनों से लापता था, को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। यथार्थ की स्कूटी और कापी-किताबें गोरापड़ाव बाईपास के जंगल में जली हुई मिली थीं, जिसके बाद से उनके परिजन और पुलिस चिंतित थे। पुलिस की मेहनत रंग लाई और छात्र को सुरक्षित ढूंढ लिया गया।

यथार्थ मिश्रा टीपीनगर चौकी क्षेत्र के जीतपुर नेगी महादेव एनक्लेव, वार्ड नंबर 56 के निवासी हैं। उनके पिता योगेश मिश्रा शहर के एक प्रतिष्ठित कारोबारी हैं। 15 वर्षीय यथार्थ DPS में पढ़ाई कर रहे हैं और उनकी परीक्षाएं चल रही थीं। 20 मार्च को वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि यथार्थ ने नाराजगी के कारण घर से भागने का फैसला किया था। इसी दौरान उन्होंने अपनी स्कूटी और किताबें जंगल में जला दी थीं। पुलिस ने कंट्रोल रूम के सीसीटीवी फुटेज की मदद से यथार्थ के गोरापड़ाव बाईपास के जंगल की ओर जाते हुए दिखने की पुष्टि की। जब पुलिस और परिजन जंगल के किनारे पहुंचे, तो वहां स्कूटी और किताबें जली हुई मिलीं।

पुलिस ने लगातार जांच जारी रखी और सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल ट्रैकिंग और अन्य सुरागों के आधार पर यथार्थ को दिल्ली से कल रात बरामद किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने बताया कि छात्र सुरक्षित है और उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई ने यथार्थ को सुरक्षित वापस लाने में सफलता दिलाई। परिजनों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page