हल्द्वानी : पॉश कालोनी की हाई टेंशन लाइन पोल शिफ्टिंग के विरोध में आधी रात को धरने पर बैठे मंत्री ..अफसरशाही हावी .. जाने पूरा मामला

हल्द्वानी : मानपुर पश्चिम क्षेत्र में शुक्रवार को पोल लगाने को लेकर ऊर्जा निगम और स्थानीय लोगों में विवाद तूल पकड़ गया। बिजली अफसरों से नाराज कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत रात करीब साढ़े दस बजे क्षेत्रवासियों के साथ धरने पर बैठ गए। भगत ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर फटकार लगाई। मामला तूल पकड़ते ही बिजली अफसरों ने आनन-फानन से हाथ-पांव जोड़कर मंत्री से माफी मांगी और विद्युत व्यवस्था बहाल की।
रामपुर रोड पालम सिटी से सटे मानपुर पश्चिम क्षेत्र के पास सड़क किनारे बिजली का खंभा शिफ्ट करने को लेकर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित की गई थी। शाम करीब पांच बजे क्षेत्रवासियों का ऊर्जा निगम की टीम से विवाद बढ़ गया। लोगों के विरोध को देखते हुए ऊर्जा निगम की टीम मौके से वापस लौट आई।
बिजली बहाल न होने पर भड़के लोग विभाग से खफा क्षेत्रवासी सड़क पर इकट्ठा होकर अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। घंटों बाद भी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर शाम करीब सात बजे स्थानीय लोग सड़क पर धरने पर बैठ गए। लोगों का आरोप था कि ऊर्जा निगम की टीम गूल के दूसरी ओर लगे खंभे को सड़क पर लगा रही है। इससे लोगों की आवाजाही बाधित होगी।
स्थानीय लोगों के कई घंटे परेशान रहने की खबर मिलने पर कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत समर्थकों के साथ रात करीब 10.30 पर मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि ऊर्जा निगम की लापरवाही की वजह से क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। ऊर्जा निगम की टीम के माफी मांगने पर ही वह रात 11.15 पर धरने से उठे। ईई डीडी पांगती के अनुसार “क्षेत्रवासी जहां चाहेंगे, बिजली का पोल वहीं लगा दिया जाएगा।
अब यह सोचने वाली बात है कि अपनी सरकार में ही मंत्री को धरने पर बैठने पर मजबूर होना पड़ा ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस