हल्द्वानी: DM को रेलवे ने सौंपा मास्टर प्लान,मकानों पर 28 दिन चलेगी JCB..


हल्द्वानी:रेलवे अतिक्रमण को लेकर रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने डीएम को तैयार मास्टर प्लान सौंप दिया है। 4365 अतिक्रमण मकानों पर 28दिन तक चलेगा बुलडोजर रेलवे ने सौंपा मास्टर प्लान, जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा।
हल्द्वानी में रेलवे ने भूमि से अतिक्रमण हटाने की कवायद शुरू कर दी है रेलवे और जिला प्रशासन अतिक्रमण हटाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर रहा है। रेलवे ने अतिक्रमण हटाने के लिए जिलाधिकारी को मास्टर प्लान सौंप दिया है 28 दिन तक लगातार अतिक्रमण तोड़ने का अभियान चलेगा, जबकि दो दिन रिजर्व में रखे गए हैं रेलवे ने जिला प्रशासन से फोर्स भी मांगी है। अब जिला प्रशासन को तय करना है कि कब से अतिक्रमण तोड़ा जाएग इसे लेकर डीएम जल्द ही रेलवे और पुलिस के साथ बैठक करने जा रहे हैं।
रेलवे ने डीएम धीराज गर्ब्याल को मंगलवार को मास्टर प्लान सौंपा है मास्टर प्लान में रेलवे ने अतिक्रमण तोड़ने के लिए वह कितने कर्मचारी लगाएगा, जेसीबी, रेलवे पुलिस फोर्स लगाएगा, इसकी जानकारी दी है। साथ ही यह भी बताया है कि किस दिन कितना वर्ग मीटर अतिक्रमण तोड़ा जाएगा। रेलवे ने अतिक्रमण तोड़ने के प्लान में दो दिन रिजर्व में रखे हैं। अतिक्रमण सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक तोड़ा जाएगा।
इसके अलावा रेलवे ने अतिक्रमण की जद में आने वाली सरकारी संपत्ति, निजी संपत्ति, धार्मिक स्थल की सूची भी जिला प्रशासन को सौंपी है। जिला प्रशासन से फोर्स और मजिस्ट्रेट भी मांगे गए हैं। हालांकि अभियान कब से शुरू किया जाए अभी तिथि निश्चित नहीं हुई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..
नैनीताल में नॉन स्टॉप बारिश,, झील में समाया कई टन मलबा_ पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर
भारी बारिश के बीच नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल..heavy rain alert