हल्द्वानी “ख़ाकी में इंसान” पुलिस के जवान ने रक्तदान कर बचाई गर्भवती महिला की जान..


नैनीताल पुलिस के जवान ने रक्तदान कर गर्भवती महिला को दिया नया जीवन।
अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड की कृति “खाकी में इंसान” में उल्लेखित मानवीय परिभाषा को सार्थक करते हुए एसएसपी कैंप कार्यालय हल्द्वानी में नियुक्त पुलिस कांस्टेबल अमित शरण की सूझ बूझ तथा मानवता ने गर्भवती महिला की जान बचाई। सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी में एक गर्भवती महिला रेनू पत्नी भास्कर सिंह निवासी खटीमा उधम सिंह नगर का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ जाने से विपरीत परिस्थितियों में ऑपरेशन करना पड़ा ,ऑपरेशन के दौरान महिला के गर्भ में पल रहे शिशु की मृत्यु हो गई। महिला का काफी खून बह गया और जान बचाने को अतिरिक्त रक्त चढ़ाना आवश्यक हो गया।
इस आपातकालीन परिस्थिति में महिला के परिजनों द्वारा अन्यत्र माध्यमों से रक्त का प्रबंध किए जाने की भरसक कोशिश की गई। एसएसपी कैंप कार्यालय हल्द्वानी में नियुक्त आरक्षी अमित शरण को इस संबंध में सूचना मिली। सूचना मिलते ही कांस्टेबल द्वारा तत्काल सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी में जाकर उस गर्भवती स्त्री को रक्तदान किया गया। समय पर रक्त मिलने से महिला की जान बचाई जा सकी। नैनीताल पुलिस के इस मानवीय कार्य की स्त्री के परिवारजनों एवं डॉक्टरों द्वारा सराहना की गई एवं नैनीताल पुलिस को धन्यवाद कहा गया। इससे पूर्व भी अमित शरण द्वारा तीन बार रक्तदान किया जा चुका है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..