

हल्द्वानी : शीत ऋतु एवं ठंड के प्रकोप तथा पर्वतीय क्षेत्रों मंे बर्फवारी की सम्भावना के साथ ही कोविड-19 महामारी की चौथी लहर के दृष्टिगत शासन के निर्देशों के क्रम में आयुक्त दीपक रावत ने मण्डल में तैनात चिकित्सकों को अपरिहार्य परिस्थितियों को छोडकर अवकाश स्वीकृत ना किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि मण्डल के पर्यटन स्थलों में नव वर्ष मनाने हेतु विभिन्न राज्यों से पर्यटक भी पहुंचने आरम्भ हो गये हैं।
आयुक्त ने कहा है कि अपरिहार्य परिस्थितियों में अवकाश की आवश्यकता होने पर जिलाधिकारी की अनुमति से अवकाश स्वीकृत किया जाए। आयुक्त ने यह भी निर्देश दिये हैं कि मण्डल के चिकित्सक बिना जिलाधिकारी की अनुमति के मुख्यालय छोड कर न जायें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर के पूछड़ी, रानीखेत रोड व प्रदेशभर के जंगल से लगे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश…
रामनगर में 14 हेक्टेयर पर चला धामी सरकार का बुलडोजर_86 आशियाने ध्वस्त..Video