
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में इंदिरानगर स्थित वार्ड 31 में अभी देर शाम उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला का गला रेतकर हत्या कर दी गई। शक महिला के पति पर जताया जा रहा है। हालांकि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। मोके पर बनभूलपुरा थाना पुलिस छानबीन कर रही है। घटनास्थल से महिला का पति फरार है।
जानकारी के अनुसार अभी देर शाम इंदिरानगर में महिला की हत्या से हड़कंप मच गया। यहां पर एक मकान में कई लोग किराये पर रह रहते हैं जिनमे से यूनुस नाम का शख्स भी अपने बीवी सीमा और बच्चों के साथ रहता है। देर शाम इसी मकान में रह रहे लोगों ने मोहल्ले वालों को बताया कि एक कमरे में कुछ घटना हुई है। लोगों ने जब कमरे का जायज़ा लिया तो महिला की गर्दन किसी धारदार हथियार से कटी हुई थी। बनभूलपुरा थाने के एसओ नीरज भाकुनी, उपनिरीक्षक मनोज यादव, संजीत राठौर मोके पर पहुंच गए और छानबीन की जा रही है। हत्या की सुई प्रथम दृष्टया पति पर जा रही है। हालांकि अभी स्पष्ठ कुछ भी कहा नही जा सकता। मकान मालिक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
CO हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धौनी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना बनभूलपुरा के वार्ड नं० 31 इंदिरानगर हल्द्वानी में रहने वाले यूनुस ने अपनी पत्नी सीमा का धारदार हथियार से गला रेत दिया। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने दलबल के साथ मौके पर पहुँचकर महिला को अपने कब्ज़े में लिया और सुशीला तिवारी अस्पताल पहुँचाया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टि से प्रतीत होता है कि महिला की मृत्यु हो गई है, लेकिन डॉक्टरों की जानकारी से बाद ही कोई स्पष्ट सूचना दी जा सकती है। इधर थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि इंदिरानगर में हुए हत्यकांड में डॉक्टरों में महिला को मृत घोषित कर दिया है ।
गोपाल मंदिर वनभूलपुरा के पास रहने वाला यूनुस पुत्र बेरा मलिक चावल का थोक व्यापारी है। जानकारी के मुताबिक, यूनुस पहले से शादीशुदा था। ढाई साल पहले उसने बिहार के बेतिया की रहने वाली 40 साल की सीमा से शादी कर ली थी। सीमा ने पहले पति शाहदब पुत्र नजाकत हुसैन निवासी लाइन नम्बर 18 वनभूलपुरा को तलाक देकर यूनुस के साथ शादी की थी। सीमा के चार बच्चे थे, जो दादा-दादी के साथ रहते थे।
बीते छह माह से यूनुस और सीमा इंद्रानगर, छोटी रोड के पास किराए के कमरे में रहते थे। दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। शनिवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि यूनुस ने सब्जी काटने वाले चाकू से सीमा का गला रेत दिया। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया है। आरोपी की धरपकड़ को पुलिस टीमें लगाई गई हैं। हत्या के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में_चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
RDX धमाके की धमकी के बाद_ नैनीताल के न्यायालयों में सर्च ऑपरेशन_Video
Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी