हल्द्वानी : मानवता हुई शर्मसार, यहां इस हालात में मिला इंसान(नवजात) का भ्रूण…मचा हड़कंप


उत्तराखंड के नैनीताल से लगभग 26 किलोमीटर हल्द्वानी की तरफ जंगल से इंसान का भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है । लावारिस हालात में पड़े हुए भ्रूण का एक वीडियो किसी ने मोबाइल से बनाया है । तल्लीताल पुलिस ने भ्रूण का पंचनामा भर डॉक्टर की जांच के लिए दे दिया है ।
नैनीताल से हल्द्वानी मार्ग में दो गांव और ज्यूलिकोट के मध्य एक झरने के समीप भ्रूण होने की सूचना मिली । इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके के लिए रवाना हो गई । पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और उसे डॉक्टर की राय के लिए दे दिया । भ्रूण घने जंगल के बीच बने झरने के समीप पड़ा मिला । भ्रूण कुछ दिन पुराना माना जा रहा है । उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में इस तरह के अपराध अक्सर देखने को मिलते हैं । मैदानी क्षेत्रों के अपराधी किसी घटना को अंजाम देकर, पहचान छुपाने के लिए पहाड़ी में लाश को ठिकाने लगा जाते हैं । ऐसे कई मामलों में तो ठीक से शवों की शिनाख्त भी नहीं हो पाती जिसके चलते अपराधी सलाखों के पीछे कैद नहीं हो पाते हैं ।
आज के इस लावारिस भ्रूण मामले में भी किसी ने नन्हीं सी जान को दुनिया में आने से पहले ही मारकर जंगल में फेंक दिया है । पुलिस अब हर पहलू की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने की बात कह रही है ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में कार्यकारी अध्यक्ष पुष्कर का पत्रकारों ने किया स्वागत..
Haldwani : कुमाऊं प्रीमियर लीग में नैनीताल बना चैंपियन_ पिथौरागढ़ को हराया..
Haldwani में खुदी सड़क और ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की बेहद दर्दनाक मौत..
उत्तराखंड में CAG रिपोर्ट ने खोली पोल_ 1377 ऐसे लोग जिनसे अब रिकवरी की जाएगी..
हल्द्वानी में विकास कार्यों को समय से पूरा करें अधिकारी : विधायक सुमित