

हल्द्वानी: शहर के एक कपड़े व्यापारी के गोदाम में भीषण आग लग गई जिससे व्यापारी को काफी नुकसान हुआ है थोक कपड़ा व्यापारी के घर में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई कॉलोनी महिलाओं ने छत पर आग धधकती देखकर सूचना दी। इसके बाद कपड़ा व्यापारी ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के कालाढूंगी मार्ग स्थित पंजाबी कॉलोनी निवासी सुशील कुमार अग्रवाल कपड़ों के थोक विक्रेता हैं। सुशील अग्रवाल ने बताया कि शनिवार रात करीब 10:20 बजे परिवार के साथ खाना खाकर घर के दरवाजे में ताला डाल कर सोने की तैयारी कर रहे थे। उसी समय कॉलोनी में टहल रहीं कुछ महिलाओं ने घर की ऊपरी मंजिल पर आग लगने की बात कही। आनन-फानन में वे परिजनों को लेकर घर से बाहर निकले और धधकती आग देखकर हैरान रह गए। उन्होंने अग्निशमन विभाग और कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही एफएसओ गोविंद राम आर्या पूरी दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। रेस्क्यू अभियान में दमकल की तीन बड़ी गाड़ियां और बैगपैक सेट की मदद लेनी पड़ी। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तब तक लाखों का माल जलकर राख हो चुका था। कपड़ा व्यापारी के मुताबिक घर के पिछले हिस्से में उन्होंने गोदाम बना रखा है जिसमें रेडीमेड कपड़े और अन्य सामान भी भरा हुआ था। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


“बोला जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे..” दिलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
दिवाली से पहले उत्तराखंड में मिठाई की दुकानों के लिए नए नियम_ बेकरी प्रोडक्ट भी दायरे में..
2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में दल-बदल_ रामशरण नौटियाल ने फिर मारी पलटी
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ
32.70 लाख थालियां, 8 साल का सफर_जरूरतमंदों के लिए लगातार जारी थाल सेवा