

हल्द्वानी- हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में वर्तमान हालात के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है। जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी किया जिसमें लिखा है वर्तमान परिस्थितियों में अब वनभूलपुरा क्षेत्रान्तर्गत कर्फ्यू (Curfew) की आवश्यकता नहीं है। 20 फरवरी यानी मंगलवार से सुबह 5:00 से कर्फ्यू समाप्त किया जाता है।
बनभूलपुरा क्षेत्र से हटाया गया कर्फ्यू कल सुबह 5 बजे से बनभूलपुरा में नही रहेगा कर्फ्यू प्रभावी जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जारी किया आदेश 8 फरवरी को हिंसा के बाद बनभूलपुरा में लगाया गया था कर्फ़्यू।
इस कार्यालय के आदेश संख्या 1020 (03) (04)/20-न्या. सहा./2024, दिनाँक 08-02-2024 के द्वारा दिनाँक 08-02-2024 को हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत थाना वनभूलपुरा क्षेत्र में घटित घटना के दृष्टिगत कानून एवम् शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु सीआर.पी.सी. की धारा-144 के अन्तर्गत हल्द्वानी स्थित वनभूलपुरा क्षेत्रान्तर्गत कर्फ्यू (Curfew) की उद्घोषणा की गई थी तथा आदेश संख्या 1020 (06)/20-न्या. सहा. /2024, दिनाँक 10-02-2024 के द्वारा अन्य क्षेत्रों में शिथिलता प्रदान करते हुए वनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू प्रभावी कर दिया गया था, तत्पश्चात् क्रमिक रूप से वस्तुस्थिति देखते हुए वनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू में शिथिलता प्रदान की गयी। चूंकि मेरा समाधान हो चुका है कि वर्तमान परिस्थितियों में अब वनभूलपुरा क्षेत्रान्तर्गत कर्फ्यू (Curfew) की आवश्यकता नहीं है।
अतः उक्त परिस्थितियों में वर्णित आदेश के द्वारा सीआर.पी.सी. की धारा-144 के अन्तर्गत निर्गत कर्फ्यू (Curfew) आदेश दिनाँक 20 फरवरी, 2024 को प्रातः 05-00 बजे से समाप्त किया जाता है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..