हल्द्वानी-नैनीताल हाइवे पर दरका पहाड़, चलती कार पर गिरा भारी बोल्डर..Video


उत्तराखण्ड में नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग में दो गांव और भुजियाघाट के बीच अचानक पहाड़ से लुढ़ककर एक बड़ा बोल्डर चलती हुई कार पर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में बोल्डर कार के अगले हिस्से से टकराया और लोग सुरक्षित बच गए। इस घटना में बड़ा हादसा होने से टल गया। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
हादसे के बाद, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि टैक्सी वाहन हल्द्वानी से पहाड़ की तरफ जा रहा था जब ये हादसा हो गया। लगातार भूस्खलन के कारण नैनीताल रोड बेहद जोखिम भरी हो चुकी है। और अन्य कई जगहों पर भी मलवा आ रहा है, डोलमार के पास भी चट्टान और पेड़ गिरने की घटना देखी गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका जताई है। लोगों को सलाह दी जाती है कि यात्रा बेहद जरूरी होने पर ही की जाए। फिलहाल मार्ग सुचारु कर दिया गया है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal