हल्द्वानी : बेहद शर्मनाक,सगा भाई नाबालिग बहन से कर रहा ये घिनौना सलूक, मुक़दमा दर्ज


हल्द्वानी : रिश्तो की मर्यादा को शर्मसार करने वाला है ऐसा मामला सामने आया कि जिसने भी सुना सोचने को मजबूर हो गया कि क्या वाकई ऐसा भी हो सकता है कहां जा रहा है हमारा समाज, दरअसल आरटीओ रोड चौकी क्षेत्र में एक पिता ने अपने ही बेटे के खिलाफ नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब माता-पिता घर में नहीं होते हैं तो आरोपी अश्लील हरकत करता है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय युवक अपनी 13 वर्षीय बहन के साथ करीब चार-पांच माह से अश्लील हरकतें कर रहा है। पहले परिजन इसे हंसी-मजाक समझते रहे, लेकिन उनके बाहर जाते ही युवक बहन के साथ दुष्कर्म का भी प्रयास करने लगा। जब एक दिन नाबालिग बेटी ने उन्हें यह बताई तो माता-पिता ने बेटे को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद भी वह नहीं सुधरा। अब पिता ने बेटे के खिलाफ मुखानी थाना पुलिस को तहरीर दी है। आरोपित युवक कुछ काम नहीं करता है, इसलिए घर पर ही रहता है। एसओ दीपक बिष्ट ने बताया युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर से रोजगार, काशीपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब : सीएम धामी
गैस की कालाबाजारी_haldwani में इंडेन कर्मचारियों पर एफआईआर..
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का प्रमोशन_केंद्र ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
जमरानी डैम प्रोजेक्ट : पहला पड़ाव_डायवर्जन टनल-2 मुकम्मल
चुनाव से पहले बड़े संकेत : BJP विधायक के गढ़ में मेयर गजराज..