

लालकुआं: बरेली रोड के मोटाहल्दू में करंट लगने से एक और नर हाथी की मौत हो गई है, जिससे वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
सोमवार की रात को तराई केंद्रीय वन प्रभाग के हल्द्वानी रेंज के जंगल से हाथियों के झुंड से दो हाथी बरेली रोड के मोटाहल्दु कि ग्रामसभा पदमपुर देवलिया में पहुंचे। जिनमें से एक हाथी की गन्ने के खेत के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा हाथी जंगल को चला गया। मंगलवार की प्रातः ग्राम प्रधान रमेश जोशी द्वारा मामले की सूचना विभाग के अधिकारियों को दी, जिसके बाद एसडीओ शशि देव व वन क्षेत्राधिकारी उमेश आर्या के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है। बता दे कि है गत 18 दिसंबर को तराई पूर्वी वन प्रभाग के टांडा रेंज के जंगल में रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक हाथी का बच्चा घायल हो गया था, जिसका एक सप्ताह तक उसका उपचार किया गया, परंतु उसकी जान नहीं बच सकी। अब करंट लगने से दूसरे हाथी की मौत से वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर से रोजगार, काशीपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब : सीएम धामी
गैस की कालाबाजारी_haldwani में इंडेन कर्मचारियों पर एफआईआर..
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का प्रमोशन_केंद्र ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
जमरानी डैम प्रोजेक्ट : पहला पड़ाव_डायवर्जन टनल-2 मुकम्मल
चुनाव से पहले बड़े संकेत : BJP विधायक के गढ़ में मेयर गजराज..