
उत्तराखंड मित्र पुलिस की बड़ी खबर सामने आ रही है जनपद नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामले में चौकी इंचार्ज समेत 5 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
मिल रही जानकारी के अनुसार मामला ड्यूटी के दौरान बड़ी लापरवाही और अनुशासनहीनता से जुड़ा बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देश पर पुलिस चौकियों का निरीक्षण चल रहा था। मामला 22 जनवरी की रात का बताया जा रहा है जब एसपी सिटी हरबंस सिंह जब हल्द्वानी शहर के मुखानी थाने के अंतर्गत पढ़ने वाली लामचौड़ रिपोर्टिंग चौकी पर पहुंचे। इसी क्रम में नैनीताल जिले में ड्यूटी छोड़कर चौकी के अंदर ताश के पत्ते फेंटकर जुआ खेल रहे चौकी इंचार्ज और उनके साथी स्टाफ को एसपी सिटी ने औचक निरीक्षण में रंगे हाथ पकड़ लिया। मामले की रिपोर्ट मिलने पर एसएसपी ने भी अपने स्तर से जांच कराई। पुष्टि होने पर एसएसपी ने हल्द्वानी की पूरी लामाचौड़ रिपोर्टिंग पुलिस चौकी को लाइन हाजिर कर दिया।
मंगलवार को एसएसपी मीणा ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने और अनुशासनहीनता के आरोप में चौकी इंचार्ज सुनील गोस्वामी, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल शंकर सिंह, धीरज सुगड़ा और चालक कांस्टेबल सोबन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..