Ad

हल्द्वानी : इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर बाबू पी कर दिखा रहे अपनी धौंस..देखें वीडियो..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : डॉक्टर को धरती पर भगवान का रूप माना गया है, मामला है हल्द्वानी का सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल का, यह अस्पताल में एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। मामला देर रात का है जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने शराब पीकर मरीजों और तीमारदारों से बदतमीजी और गाली गलौज की है। पूरे मामले में पार्षद सहित तीमारदार ने कोतवाली में डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है।

ADVERTISEMENTSAd


देर रात मारपीट के में घायल युवकों को इमरजेंसी में लाया गया जहां इमरजेंसी में तैनात एक डॉक्टर ने इलाज करने से मना करते हुए मरीजों और तीमारदारों के साथ गाली गलौज और बदतमीजी करना शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ले सामने भी डॉक्टर गाली गलौज करता रहा, डॉक्टर कह रहा है कि चाहे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से शिकायत कर दो मै इलाज नहीं करूंगा, मेरे को कोई फर्क नहीं पड़ता। इस दौरान तीमारदारों ने डॉक्टर के इस हरकत की वीडियो भी बना ली।

स्थानीय पार्षद और तीमारदारों ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि डॉक्टर नशे में धुत था साथ ही वो मरीजों और तीमारदारों के साथ गाली गलौज और बदतमीजी कर रहा था। डॉक्टर के इलाज न करने के बाद घायल मरीजों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान मौके पर पुलिस भी मौजूद थी लेकिन डॉक्टर पुलिस के सामने भी तीमारदारों और मरीजों के साथ बदतमीजी कर रहा था पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, वही शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *