

नैनीताल : हल्द्वानी – कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं एसएसपी पंकज भट्ट ने बैठक लेकर अधिकारियों को जनपद में अतिक्रमण चिन्हित कर सूची बनाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने नगर निगम, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी सहित कई विभागों के अधिकारियों को विभागीय भूमि में हुए अतिक्रमण को तत्काल चिन्हित कर सूची बनाने के साथ ही वृहद रूप में अतिक्रमण अभियान चलाने को कहा, इसके साथ ही शहर में यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे स्थानों को भी चिन्हित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी गर्ब्याल ने कहा कि भी विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण चिन्हित कर जल्द सूची बनाने के निर्देश दिये ताकि अतिक्रमण में कार्यवाही की जा सके।
बैठक में अधिशासी अभिन्यता लोनिवि अशोक चौधरी, सिंचाई केएस बिष्ट, प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन के साथ ही नगर निगम, नगर पालिका, पुलिस, सिचाई, लोनिवि आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि जनपद में नशे के खिलाफ अभियान के लिए सम्बन्धित सभी विभागों को अपने-अपने स्तर से नशे के खिलाफ मुहिम चलानी होगी तभी हम इस अभियान में सफल होगें। उन्होंने पुलिस महकमे, वनविभाग, आईटीबीपी, शिक्षा, समाज कल्याण, चिकित्सा विभागों साथ ही सभी सम्बन्धित विभाग अपने-अपने स्तर से नशे के खिलाफ मुहिम को युद्व स्तर पर चलायें ताकि हम नशे पर लगाम लगा सके। उन्होंने कहा स्कूलो में निबंध प्रतियोगिता के साथ ही पुलिस विभाग के लोगों को जागरूक करने केे लिए अभियान चलाने होंगे। उन्होंने कहा नशा करने वालो लोगों की काउन्सिलिंग उनके परिवारों के साथ कराई जाएनशे से नंुकसान से परिवार के साथ ही समाज को क्या-क्या परेशानियों से सामना करना पडता है। उन्होंने बैठक में सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये नशे के खिलाफ अभियान चलायें ताकि हम नशे के खिलाफ मुहिम में कामयाब हो सकें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video
हल्द्वानी_शिव मंदिर का ताला तोड़ने वाला चोर, हनी गिरफ्तार..Video
Haldwani_खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर SC/ST एक्ट में FIR दर्ज..
अल्मोड़ा जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन