हल्द्वानी :अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, निगम की JCB क्षतिग्रस्त_हंगामा..


हल्द्वानी के हीरानगर वार्ड संख्या – 17 में अतिक्रमण हटाने के दौरान शनिवार को स्थिति बेकाबू हो गई। नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम पर कब्जाधारक पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया, जिसमें नगर निगम की जेसीबी मशीन का अगला शीशा टूट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा कारणों से कार्रवाई तत्काल रोक दी गई है।
जानकारी के अनुसार, मुखानी चौराहे से क्रियाशाला रोड के बीच नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई थी। टीम के पहुंचते ही पहले कहासुनी और नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते पथराव में बदल गई। पत्थर लगने से जेसीबी का शीशा टूट गया, हालांकि चालक और कर्मचारी सुरक्षित हैं।
सूचना मिलते ही कोतवाली हल्द्वानी और मुखानी थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात नियंत्रित किए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्य में बाधा, पथराव और सरकारी संपत्ति को नुकसान गंभीर अपराध हैं। वीडियो-फुटेज व साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम ने दो-टूक कहा कि अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पर्याप्त पुलिस सुरक्षा के साथ दोबारा अभियान चलाकर स्वीकृत सार्वजनिक परियोजना को हर हाल में पूरा कराया जाएगा।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




शर्मनाक : देहरादून में दफ्तर के भीतर अधिकारी पर हमला,, शिक्षा निदेशक घायल..
घर की रसोई से शुरू हुआ सफर_हल्द्वानी की प्रीति सैनी बनीं सफलता की नई पहचान
सोशल मीडिया पर नेगेटिव और झूठी खबरें चलाई गईं,, कैंचीधाम ट्रस्ट ने सामने रखी सच्चाई..
Uttrakhand Bord exam : आज से 1261 परीक्षा केंद्रों में 215252 के इम्तिहान..
Haldwani में होलिका दहन इस दिन होगा_ 4 को खेली जाएगी होली..