हल्द्वानी : उपनल कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी..प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने दिया अपना समर्थन..

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड सुशीला तिवारी चिकित्सालय में कार्यरत उपनल कर्मचारियों द्वारा लगभग 1 माह से की जा रही हड़ताल का समर्थन किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने धरना स्थल पर जाकर आन्दोलनरत कर्मचारियों को अपना समर्थन देते हुए कहा कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती किए गए कर्मचारियों से पूरी सेवाएं ली जा रही है

लेकिन उनके कार्य के अनुरूप उनका वेतन मान बहुत ही कम है सरकार को इन कर्मचारियों की पीड़ा समझनी चाहिए व्यापारी संगठन के कौशलेंद्र भट्ट, विपिन गुप्ता एवं नवनीत राणा ने भी कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि आंदोलनरत कर्मचारी 15 वर्षों से लगातार अपनी सेवाएं दिन-रात दे रहे हैं कोरोना संक्रमण काल में भी इन कर्मचारियों द्वारा उल्लेखनीय सेवाएं दी गई है ऐसे में सरकार इन कर्मचारियों का शोषण कर रही है जो पूरे समाज के लिए एक अच्छा संदेश नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम माननीय मुख्यमंत्री जी को इस संदर्भ में लिखेंगे और हम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अरुण जोशी जी से भी वार्ता करेंगे उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र नहीं माना गया तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal