Ad

हल्द्वानी : थाना दिवस पर सुनी गई लोगों की शिकायतें..तुरन्त किया गया निस्तारण..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा पूर्व में जारी निर्देश के क्रम में तिकोनिया चौराहा नैनीताल रोड पर थाना दिवस का आयोजन किया गया जिसमें जगदीश चंद्र अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी की उपस्थिति में अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी द्वारा किया गया इस दौरान मौके पर चौकी प्रभारी एवं थाना कार्यालय स्टॉफ महिला उपनिरीक्षक व महिला आरक्षी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd

थाना दिवस पर पुलिस विभाग से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु 12:00 से 1:00 तक का समय निर्धारित किया गया था इस दौरान कुल 21 व्यक्तियों द्वारा मौके पर उपस्थित आकर अपनी शिकायतें दर्ज की गई प्राप्त शिकायतों में से 19 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया व 02 शिकायतों में कार्रवाई प्रचलित है

पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय के निर्देशन पर चलाए जा रहे थाना दिवस कार्यक्रम हेतु अधिक से अधिक लोगों को इस संबंध में लाभ प्राप्त किए जाने हेतु प्रचार प्रसार किया जा रहा है।


थाना दिवस के दौरान धर्मवीर उर्फ डेबिट पार्षद वेलेजली लॉज द्वारा शहर में जगह-जगह चल रहे नशे के कारोबार पर रोक लगाए जाने की शिकायत की गई एवं उनके द्वारा ऐसे स्थानों के बारे में बताया गया जहां पर नशेड़ी पाए जाते हैं जिस पर मौके पर ही उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल चौकी प्रभारी राजपुरा एवं उप निरीक्षक मनोज कुमार चौकी प्रभारी टीपी नगर के नेतृत्व में दो पुलिस टीम का गठन किया गया

जिनके द्वारा एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के सामने स्थित डीडी पंत पार्क, जजी कोर्ट के पीछे वेलेजली लॉज एवं डीके पार्क मंगल पड़ाव आदि स्थानों पर छापामार अभियान चलाया गया इस दौरान इन स्थानों पर कुल 11 लोगों से पुलिस द्वारा पूछताछ की गई एवं उनके नशे के आदी होने की पुष्टि होने पर सभी की काउंसलिंग की गई तथा भविष्य हेतु कड़ी हिदायत दी गई पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *