

हल्द्वानी – सरस मार्केट क्षेत्र में प्रातः मार्निंक वॉक पर निकले आयुक्त दीपक रावत ने जीएसटी चोरी कर भारी मात्रा में लाये जा रहे व्यापारियों के सामान को जब्त किया। आयुक्त के संज्ञान में आया था कि हल्द्वानी शहर में कई ऐसे व्यापारी हैं जो बिना जीएसटी के सामान की सप्लाई कर रहे हैं।
आयुक्त ने मौके पर जीएसटी अधिकारियों को तलब किया। अधिकारियों द्वारा जांच कर पाया कि कुल 38 पैकेट सामग्री के बिना जीएसटी बिल के पाये गये। पैकेट में अलग-अलग प्रकार की सामग्री पाई गई, जिस पर नाम कुछ और ही लिखा था तथा सामग्री कुछ और ही निकली। आयुक्त रावत ने आयकर, राज्यकर के अधिकारियों के साथ ही पुलिस महकमे के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों एवं सड़क मार्गांे पर नियमित चैंकिग अभियान चलायें। श्री रावत ने कहा किसी भी प्रकार की राजस्व की चोरी को संरक्षण नहीं दिया जायेगा।
मौके पर संयुक्त आयुक्त आयकर डीएस नगन्याल,डिप्टी कमिश्नर स्मिता भाष्कर, असिस्टेंट कमिश्नर दिनेश मिश्रा व सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह आदि मौजूद थे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..