

हल्द्वानी : सीएम पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को अचानक सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंच गए। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और कहा कि अस्पताल में और बेहतर सुविधाओं के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले पंजीकरण कक्ष में पर्ची बनाने वाले काउंटर पर कर्मचारियों से बात की। इसके बाद मेडिसिन ओपीडी के बाहर लंबी कतार में बैठे मरीजों का हाल जाना। उनसे इलाज के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री डेंगू वार्ड में मरीजों के अलावा अन्य मरीजों से बात की और हालचाल जाना।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कुमाऊं का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां पर कुमाऊं की अतिरिक्त उत्तर प्रदेश से भी मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। उनको जब भी समय मिलता है इस अस्पताल की सुविधाओं का जायजा लेने पहुंच जाते हैं। अस्पताल प्रबंधन की जो भी मांग होती है उसे पूरा करने के लिए हमारे सरकार प्रयासरत है।

इससे पहले मुख्यमंत्री एचएमटी फैक्ट्री परिसर का निरीक्षण किया और भविष्य की संभावनाओं पर अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा जिससे कि भूमि का सदुपयोग किया जा सके।
राज्य के लोगों को रोजगार की संभावना बड़े इस पर फोकस रहेगा। इस दौरान मेयर जोगेंद्र रौतेला, विधायक राम सिंह कैड़ा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व दायित्वधारी डा अनिल कपूर डब्बू, प्रदेश प्रवक्ता हेमंत दिवेदी, दिनेश आर्य, प्रताप बिष्ट, चंदन बिष्ट आदि शामिल रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैंचीधाम की भीड़ में बेहोश हुए श्रद्धालु की सीओ सेमवाल ने बचाई जान_Video
Nainital Breaking_कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत_रेस्क्यू जारी,,Video
35 हजार गाड़ियों के EXIT की चुनौती,, आज और कल शाम बंद रहेगा हल्द्वानी से पहाड़ का रास्ता
Watch कैंचीधाम में ओवरक्राउड और होड़ – पैर रखने की जगह नहीं,जाम ही जाम
होटल से बस स्टेशन तक_ सैलानियों से पैक नैनीताल, सार्वजनिक स्थल पर बिछाया बिस्तर