Haldwani : सीएम धामी ने की हाई-लेवल समीक्षा_24×7 निगरानी के निर्देश


हल्द्वानी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्किट हाउस, हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मानव-वन्यजीव संघर्ष, पर्यटन सीजन की तैयारियों, कानून-व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, सिंचाई तथा जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को बेहद अहम और सख्त दिशा-निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री ने पर्यटन सीजन के दौरान ओवरचार्जिंग, हुड़दंग और नशाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 24×7 निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने हल्द्वानी, नैनीताल, रामनगर और कालाढूंगी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
मानव-वन्यजीव संघर्ष पर स्थायी समाधान
मुख्यमंत्री ने बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर फेंसिंग और आधुनिक अलर्ट सिस्टम स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग और पुलिस की संयुक्त क्विक रिस्पॉन्स टीम को 24×7 सक्रिय रखने पर जोर दिया।
पर्यटन सीजन को लेकर व्यापक तैयारियां
पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सड़कों को गड्ढामुक्त रखने, ट्रैफिक प्रबंधन सुदृढ़ करने, शटल सेवाएं शुरू करने तथा वैकल्पिक पार्किंग स्थलों को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जानकारी दी गई कि कैंचीधाम बाईपास का कार्य 30 मई तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।
जमरानी बांध और बिंदुखत्ता पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री ने जमरानी बांध परियोजना को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए, जिससे तराई-भावर क्षेत्र में पेयजल समस्या का समाधान और भूजल स्तर में सुधार होगा। वहीं, बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
विद्युत और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
ग्रीष्मकाल और मानसून को देखते हुए मुख्यमंत्री ने विद्युत और पेयजल व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा सभी विकास कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया।
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने भी क्षेत्रीय समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया, जिनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani : सीएम धामी ने की हाई-लेवल समीक्षा_24×7 निगरानी के निर्देश
COTPA एक्ट के तहत चालान,स्कूल-कॉलेजों के पास अब सख्ती..
तलाक के बाद पत्नी ने बजवाए ढोल, निकाला रोड शो..मेजर पति सदमे में
पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध : आशीष त्रिपाठी
हल्द्वानी EVCL घोटाला, गिरफ्तारी पर उठे सवाल,HC ने रिपोर्ट मांगी