

हल्द्वानी : पुलिस और एसओजी के संयुक्त ऑपरेशन में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है बड़े पैमाने पर हल्द्वानी और पहाड़ों पर की जा रही अवैध शराब की तस्करी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 102 पेटी शराब बरामद की गई है एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने बड़े पैमाने पर शराब की खेप बरामद होने पर खुलासा करते हुए बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर पर चेकिंग के दौरान छोटा हाथी टेंपो रोका गयाआज जिसका नंबर DL 1LAG – 2891 को रोका गया। इस दौरान जब उसमें चैक किया गया तो उसके अंदर से ओल्ड मोंक xxx 1224 रम के प्लास्टिक की बोतल यानी 102 पेटी शराब बरामद किया है।
शराब को बेहद शातिर अंदाज़ में नमकीन पैकैटो के पीछे छुपाई गई थी। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अमित जोगी सोनीपत हरियाणा बताया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अवैध शराब घर में ही बनाते हैं तथा अच्छी कीमत मिलने की लालच में उस पर आर्मी सीएसडी का फर्जी टैग लगा देते हैं और शराब को हल्द्वानी व पहाड़ी क्षेत्रों में अच्छी मांग होने के कारण इसकी सप्लाई की जाती है और उनको अच्छा मुनाफा मिल जाता है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर हल्द्वानी कोतवाली में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैंचीधाम की भीड़ में बेहोश हुए श्रद्धालु की सीओ सेमवाल ने बचाई जान_Video
Nainital Breaking_कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत_रेस्क्यू जारी,,Video
35 हजार गाड़ियों के EXIT की चुनौती,, आज और कल शाम बंद रहेगा हल्द्वानी से पहाड़ का रास्ता
Watch कैंचीधाम में ओवरक्राउड और होड़ – पैर रखने की जगह नहीं,जाम ही जाम
होटल से बस स्टेशन तक_ सैलानियों से पैक नैनीताल, सार्वजनिक स्थल पर बिछाया बिस्तर