

हल्द्वानी : कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी शहर में यातायात एवं सड़क सुरक्षा के मद्देनजर शहर में स्थित बस स्टेशन को अन्यत्र शिफ्ट किये जाने हेतु विकल्पों का अध्ययन कर प्रस्ताव तैयार करने के लिए समिति का गठन किया गया है।
जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि बस स्टेशन हल्द्वानी की शिफ्टिंग हेतु उपलब्ध विकल्पों तथा वर्तमान आवश्यकतानुसार औचित्यपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किये जाने हेतु समिति में नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी अध्यक्ष, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी सदस्य सचिव, पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात सदस्य, सम्भागीय परिवहन अधिकारी सदस्य, अधिशासी अभियंता लोनिवि सदस्य एव क्षेत्रीय प्रबन्धक उत्तराखण्ड परिवहन निगम को सदस्य नामित किया है।
जिलाधिकारी ने नामित समिति को अपनी आख्या एवं संस्तुति एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा हल्द्वानी निवासियों, हितकारक संगठनों,आम नागरिकों के द्वारा बस स्टेशन शिफ्ट किये जाने के सुझावों के परीक्षण के पश्चात आख्या देना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने समिति को यह भी निर्देश दिए हैं कि वह बस स्टेशन की भूमि के विकल्प पर विधिक बिंदुओं और माननीय न्यायालय में लंबित वाद के विषय में भी परीक्षण कर स्पष्ट संस्तुति/आख्या देना सुनिश्चित करे।
गुलाबघाटी – रानीबाग मार्ग का होगा चौड़ीकरण
कुमाऊ मण्डल में पर्वतीय मुख्य मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग के दो संवेदनशील स्थलों, रानीबाग तिराहा और गुलाबघाटी क्षेत्र में मार्ग संकरा और असुरक्षित होने के कारण दुर्घटनाओं के खतरे के साथ ही मार्ग के संकरे होने के कारण आवागमन में जाम की स्थिति बनी रहती है, जाम एवं दुर्घटना से बचाव हेतु सड़क सुरक्षा समिति द्वारा रानीबाग तिराहे के सुधारीकरण हेतु 275.40 लाख तथा गुलाबघाटी के पास चौड़ीकरण कार्य हेतु 155.62 लाख कुल रुपये 431 लाख के प्रस्ताव स्वीकृत हेतु जिला सड़क सुरक्षा समिति नैनीताल के माध्यम से शासन को प्रेषित किये गये हैं।
इस संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति वंदना ने बताया कि सड़क सुरक्षा की दृष्टि के अन्तर्गत गुलाबघाटी और रानीबाग तिराहे पर चौड़ीकरण और संवदेनशील स्थल की सुरक्षा कार्यो हेतु 431 लाख रूपये के प्रस्ताव सचिव लोक निर्माण विभाग उत्तराखण्ड शासन को प्रेषित किये गये। उन्होंने बताया कि काठगोदाम से रानीबाग और गुलाबघाटी पर मार्ग संकरा होने से दुर्घटनाओं के साथ ही वाहनों का आवागमन सुचारू नही हो पाता है।
जिससे चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों का आवागमन सुरक्षित नहीं है। उन्होंने बताया शीघ्र ही शासन से धनराशि प्राप्त होने पर रानीबाग तिराहे का चौड़ीकरण और गुलाबघाटी के मार्ग का चौड़ीकरण हो जाने से आवागमन सुचारू और सुरक्षित होगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अब कथित वीडियो की जांच से होगा खुलासा_‘शुद्धिकरण’ विवाद haldwani
CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video
हल्द्वानी_शिव मंदिर का ताला तोड़ने वाला चोर, हनी गिरफ्तार..Video
Haldwani_खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर SC/ST एक्ट में FIR दर्ज..