हल्द्वानी : स्वराज आश्रम से कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा की शुरुआत ..

हल्द्वानी में स्वराज आश्रम से कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा की शुरुआत हो गई है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में स्वराज आश्रम से भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शहर भर में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि जिस तरह आजादी की लड़ाई के लिए अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया गया था, उसी प्रकार आज एक बार फिर देश को जरूरत है भारत जोड़ने की क्योंकि धर्म और मजहब की राजनीति देश को तोड़ने का काम कर रही है।
इसलिए कांग्रेस पूरे प्रदेश में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाल रही है। वही हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि देश को तोड़ने वाली साजिशों को नाकाम करना होगा लिहाजा कांग्रेस सरकार की नाकामियों को उजागर करते हुए भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाल रही है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Alert : उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश- बर्फबारी के आसार
भवाली में बाईपास के जंगलों की खाई से लावारिस बाइक मिली_आशंकाओं का बाजार गर्म..Video
उत्तराखंड में ‘गोदान’ टैक्स फ्री_ सीएम धामी का बड़ा ऐलान
बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी में 12वीं के स्टूडेंट्स को भावनाओं से सजी यादगार विदाई
Weather Update – उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर करवट लेगा मौसम..