Haldwani – बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला_ सुप्रीम कोर्ट..


हल्द्वानी के बहुचर्चित बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली अहम सुनवाई फिर टल गई। यह मामला मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन अदालत में अन्य मामलों की व्यस्तता के कारण इस पर सुनवाई नहीं हो सकी।
मुख्य याचिकाकर्ता हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया कि वे अपने अधिवक्ताओं के साथ निर्धारित समय पर न्यायालय पहुंचे थे, लेकिन मामला सुनवाई तक नहीं आ पाया। उन्होंने कहा कि नई तारीख मिलते ही वे प्रभावित पक्ष की ओर से फिर अदालत में अपना पक्ष रखेंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले 28 अप्रैल 2026 को भी यह मामला सूचीबद्ध हुआ था, लेकिन उस दिन भी सुनवाई नहीं हो सकी थी। लगातार दूसरी बार सुनवाई टलने से रेलवे भूमि विवाद से जुड़े हजारों परिवारों को फिलहाल राहत नहीं मिल पाई है और अब उनकी निगाहें सुप्रीम कोर्ट की अगली तारीख पर टिकी हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




मोहम्मद दीपक’ केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, FIR पर रोक_ सोशल मीडिया बैन भी हटाया
नैनीताल में SIR का बड़ा पड़ाव पूरा, अब 15 सितंबर को वोटर लिस्ट ..
नैनीताल के गांवों में दूषित पानी सप्लाई से हाहाकार, दर्जनों अस्पताल में_ 5 स्कूलों में छुट्टी
देवभूमि के सौहार्द को कलंकित कर रही कांग्रेस_शंकर कोरंगा
हमारी शिकायत पर सुनवाई नहीं, राहुल गांधी पर चंद मिनटों में FIR..यशपाल,, थानों में धड़ाधड़ तहरीरें