हल्द्वानी :यहां स्पा सेंटर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने मारी रेड , 3 युवतियों समेत ये अरेस्ट..


हल्द्वानी में पिछले कुछ महीनों से लगातार देह व्यापार के धंधे में लिप्त लोगों को भंडाफोड़ हो रहा है। इससे पहले भी शहर में चल रहे कई स्पा सेंटरों में देह व्यापार का धंधा सामने आया है। अब मुखानी स्थित स्पा सेंटर मून लाइट में सैक्स रैकेट का मामला सामने आया। जिसके बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने छह लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ कर गिरफ्तार किया है।
हल्द्वानी में पुलिस ने एक बार फिर से स्पा सेंटर पर बड़ी कार्रवाई की है। सीओ महिला सुरक्षा विभा दीक्षित के नेतृत्व में आज एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने कमुलुवागांजा रोड स्थित मून स्पा सेंटर पर छापेमारी की कार्रवाई की है। इस दौरान टीम ने स्पा सेंटर से तीन युवक और तीन युवतियों को अपने हिरासत में ले लिया है।
जिसके बाद उन्हें कोतवाली लेकर लाया गया है, सीओ महिला सुरक्षा विभा दीक्षित ने जानकारी देते बताया कि स्पा सेंटर को लेकर शिकायत मिल रही थी, पकड़े गए सभी लोग आपत्तिजनक हालत में थे जिसके बाद आज उन्होंने टीम गठित कर छापेमारी की कार्रवाई की है। जहां से पुलिस और कुछ आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं, पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए पकड़े गए तीन युवक और युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है, लगातार इस तरह की कार्रवाई पुलिस के द्वारा आगे भी जारी रहेगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर से रोजगार, काशीपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब : सीएम धामी
गैस की कालाबाजारी_haldwani में इंडेन कर्मचारियों पर एफआईआर..
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का प्रमोशन_केंद्र ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
जमरानी डैम प्रोजेक्ट : पहला पड़ाव_डायवर्जन टनल-2 मुकम्मल
चुनाव से पहले बड़े संकेत : BJP विधायक के गढ़ में मेयर गजराज..