हल्द्वानी : अंकित किरौला की दर्दनाक मौत,उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, सिस्टम कब सुधरेगा..


हल्द्वानी के ऊँचा पुल क्षेत्र में रविवार की शाम एक ऐसा हादसा हुआ जिसने न केवल एक युवा की जान ले ली, बल्कि पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। 27 वर्षीय अंकित किरौला, जो लामाचौड़ में उत्तरांचल रेस्टोरेंट के संचालक थे, एक लावारिस जानवर से टकराकर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे के वक्त वे बाइक पर सवार थे और हल्द्वानी के एक रेस्टोरेंट में कार्यरत कारीगर को लाने जा रहे थे।
अंकित किरौला की दर्दनाक मौत: लावारिस जानवर से टकरा कर उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
शहर की उपेक्षित लापरवाही ने एक और घर का चिराग बुझा दिया। लामाचौड़ निवासी और उत्तरांचल रेस्टोरेंट के संचालक अंकित किरौला (27) की रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई।
हादसा ऊँचा पुल क्षेत्र में हुआ, जब अचानक सड़क पर आए लावारिस जानवर से टकराकर उनकी बाइक डिवाइडर से जा टकराई। गंभीर रूप से घायल अंकित को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
मृतक अंकित किरौला पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष संजय किरौला के भतीजे थे। उनका रेस्टोरेंट लामाचौड़ में था और रविवार की शाम वे हल्द्वानी स्थित रेस्टोरेंट में कार्यरत एक कारीगर को लेने जा रहे थे।
अंकित दो मासूम बच्चों (उम्र 4 और 2 वर्ष) के पिता थे
उनकी असमय मौत ने न केवल उनके परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया, बल्कि पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लावारिस पशुओं की समस्या पर लंबे समय से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जबकि सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
“यह सिर्फ अंकित की मौत नहीं, सिस्टम की खामोशी की कीमत है। आखिर कब जागेगा प्रशासन?”



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..
नैनीताल में नॉन स्टॉप बारिश,, झील में समाया कई टन मलबा_ पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर