Haldwani – हादसे ने छीनी चार जिंदगियां… अब 21 दिन में सामने आएगी पूरी सच्चाई


तीनपानी फ्लाईओवर हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच
हल्द्वानी | तीनपानी-गौलापार फ्लाईओवर पर 11 जुलाई को हुए भीषण सड़क हादसे, जिसमें चार युवकों की दर्दनाक मौत हुई थी, अब उसकी मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने अपर जिलाधिकारी विवेक राय को जांच अधिकारी नामित करते हुए 21 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
जांच में दुर्घटना के वास्तविक कारणों की निष्पक्ष पड़ताल की जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सड़क सुरक्षा से जुड़े ठोस सुझाव भी रिपोर्ट में शामिल किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनपद में सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में व्यापक कार्ययोजना पर तेजी से कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि 11 जुलाई की देर रात तीनपानी-गौलापार बाईपास फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से राहुल राजपूत (17), शिवम (25), अंशुल आर्य (20) और आदित्य टम्टा (18) की मौत हो गई थी। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। अब प्रशासन ने इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी है, जिसकी रिपोर्ट 21 दिनों में सामने आएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता