

हल्द्वानी में मुखानी चौराहे के करीब कालाढूंगी रोड पर आज उस वक्त हड़कंप के हालत हो गए जब सड़क पर खड़ी स्कूल की एक वैन में अचानक भीषण आग लग गई। धू-धू कर जल रही वैन से आग की लपटों ने मार्केट में अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया।
मौके पर पहुंची फायर बिर्गेड ने आग पर काबू किया लेकिन तब तक वैन जलकर पूरी तरह ख़ाक हो गयी। गनीमत की बड़ी बात ये रही कि उस वक़्त वैन में कोई भी मौजूद नहीं था।वरना ये अग्नि कांड एक बड़े हादसे की शक्ल भी ले सकता था।
वही वैन के चालक राकेश कुमार ने घटना के बारे में बातचीत में बताया कि द्रोणा पब्लिक स्कूल राजपुरा हल्द्वानी में दो दिन बाद एनुअल फंक्शन होने वाला था, जिसमें बच्चों को सम्मानित करने के लिए वह कालाढूंगी रोड स्थित एक मॉल में पहुंचे थे स्कूल की गाड़ी सड़क के किनारे खड़े कर सीनरी खरीद कर जैसे ही लौटे तभी देखा तो खड़ी वेंन आग की लपटों से घिरी हुई थी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना देकर आग बुझाने का काम किया गया। सूचना पर मौके पर परिवहन विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए,बताया जा रहा है तकनीकी खराबी के चलते वाहन में आग लगी है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल