हल्द्वानी:यहां पिंजरे में कैद दुआ ,दहशत फैलाने वाला गुलदार..video


हल्द्वानी के ग्रामीण इलाकों में दहशत फैलाने वाले गुलदार को आखिरकार वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है,आनंदपुर ग्राम सभा के अंतर्गत हरिपुर कुमार सिंह गांव में आज सुबह के समय गुलदार देखा गया था, जिसके बाद से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। लगातार गुलदार एक जगह से दूसरी जगह मूव करने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था।
जिसकी सूचना वन विभाग और एसडीएम हल्द्वानी को दी गई, जिसके बाद वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए अपनी टीम के साथ खेतों के किनारे जाल लगाए, लेकिन उनमें सफलता हासिल नहीं हो सकी, वही बहुत मुश्किल के बाद देर शाम वन विभाग ने गुलदार को ट्रेंकुलाइज करते हुए तराई केंद्रीय वन प्रभाग के रेस्क्यू सेंटर में भेज दिया गया है, जिसे वन विभाग की टीम बाद में जंगल की तरफ छोड़ देगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल