हल्द्वानी : यहां भारी मात्रा में शराब का जखीरा बरामद, आरोपी गिरफ्त में..

हल्द्वानी-काठगोदाम पुलिस और एसओजी टीम ने भीमताल रोड पर चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से 96 पेटी बीयर और 45 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। साथ ही पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के पूछताछ में आरोपी द्वारा कोई वैध पत्र नहीं दिखाया गया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला कि शराब को हल्द्वानी की एक दुकान से निकालकर पहाड़ को ले जाया ज रहा रहा था। पकड़ा गया आरोपी नरेंद्र तिवारी हल्दूचौड का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है, साथ ही पकड़े गए वाहन को सीज किया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




बारिश में भी नहीं थमा विरोध, हल्द्वानी में अनिश्चितकालीन धरना शुरू_ शुद्धिकरण विवाद
इंस्पिरेशन में यादगार रहा टीचर्स डे_अलग अंदाज में दिखे शिक्षक..
मौसम बिगड़ा_कल स्कूलों की छुट्टी….
हल्द्वानी में इंटरनेशनल सिंडिकेट का पर्दाफाश,म्यूल खातों से हेराफेरी..
बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला_9 सितंबर पर टिकी निगाहें_haldwani