Ad

हल्द्वानी : फ़ूड वैन में लगी आग हुआ धमाका..देखें वीडियो..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल रोड ठंडी सड़क पर एक छोटे हाथी में बने फ़ास्ट फ़ूड सेंटर की गाड़ी में अचानक आग लग गई, जिसमें गाड़ी में बैठे सेंटर मालिक व कारीगर आग में झुलस गए हैं, जिनको उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।

ADVERTISEMENTSAd

चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव प्रकाश पोखरियाल से मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल रोड ठंडी सड़क पर आज शाम एक छोटा हाथी में बने फास्ट फूड सेंटर में अचानक आग लग गई, जिसमें सेंटर मालिक मनीष सोनकर पुत्र स्वर्गीय धर्मेंद्र सोनकर निवासी गांधी नगर वार्ड 27 घायल हो गया। सेंटर मालिक अपने आप को बचाने के लिए पास ही में बनी नहर कूद गया। वही आग लगने का कारण छोटा हाथी में रखे सिलेंडर का ब्लास्ट होना बताया जा रहा है। साथ ही बताया जा रहा है कि आज शाम ही छोटा हाथी में बने फास्ट फूड सेंटर का शुभारंभ हो रहा था, तभी यह घटना घटित हो गई। वही फायर ब्रिगेड द्वारा मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया आग पर समय रहते काबू पा लिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *