हल्द्वानी : कुछ दिनों पहले लापता हुआ था व्यापारी..अब यहाँ मिला शव..


हल्द्वानी : काठगोदाम थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यापारी संतोष बहुगुणा बीते कुछ दिनों से लापता थे, जिनकी स्कूटी और मोबाइल कल पुलिस को चंबल पुल के पास मिला था। जिसके बाद चंबल पुल की नहर में भी पुलिस ने काफी तलाश की और आज व्यापारी संतोष बहुगुणा पुलिस को सिंचाई नहर में आरटीओ रोड क्षेत्र में मिला है, आरटीओ रोड चौकी इंचार्ज प्रीति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया संतोष बहुगुणा का शव नहर में बहते हुए आरटीओ रोड की तरफ आ गया था।

जिसे स्थानीय लोगों द्वारा देखा गया और उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नहर से निकाला है, उसके बाद शव की पहचान लापता व्यापारी संतोष बहुगुणा के रूप में की गई, फिलहाल परिजनों को भी सूचना दे दी गई है, पुलिस शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम भेजेने की तैयारी कर रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal