हल्द्वानी: प्रतिष्ठित डॉक्टर से करोड़ों की रंगदारी का मामला, एक व्यक्ति हिरासत में..


हल्द्वानी। महानगर के एक नामी चिकित्सा से रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डॉक्टर से फोन पर तीन करोड़ की डिमांड की गयी है। रंगदारी न देने के एवज में डॉक्टर के बेटे के अपहरण की भी ध्मकी दी गयी है। डॉक्टर ने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार गर्व डायग्नोस्टिक सेंटर एंड हॉस्पिटल के चिकित्सक डा. वैभव कुच्छल को धमकी भरा फोन आया है। फोन में उन्हें तीन करोड़ न देने पर बच्चे के अपहरण की धमकी दी गई है। तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
गर्व डायग्नोस्टिक सेंटर एंड हॉस्पिटल के चिकित्सक डा. वैभव कुच्छल ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती शाम उन्हें एक शख्स का फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने पहले तो बच्चे की आवाज में बात की। फिर एकाएक वह तीन करोड़ की डिमांड करने लगा। रकम न देने पर फोन करने वाले शख्स ने उनके बच्चे के अपहरण की धमकी दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सुरक्षा की दृष्टि से गर्व डायग्नोस्टिक सेंटर एंड हॉस्पिटल के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
धमकी भरे फोन के बाद अस्पताल के चिकित्सकों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट से मुलाकात की और पूरे मामले से अवगत कराया।
एसएसपी ने पीड़ित चिकित्सक से जानकारी ली। एसएसपी का कहना है कि इस मामले में जेलों में बंद कुख्यात अपराधियों की हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। साथ ही नए गिरोहों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
इधर दूरभाष पर हुई वार्ता में एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा एक शख्स को हिरासत लिया गया है और इन्वेस्टिगेशन (पूछताछ) जारी है मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
डॉक्टर से रंगदारी मामले में दो लोग गिरफ्तार,
पिता पुत्र उत्तरप्रदेश के हापुड़ से पकड़े
धमकी देने वाले बाप बेटा पेशे से हैं कारपेंटर,
पुलिस की पूछताछ जारी
बच्चे की आवाज में दी थी
डॉक्टर को धमकी
तीन करोड़ की मांगी गई थी रंगदारी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता