haldwani _ सोशल मीडिया से कंट्रोल रूम तक, हर गतिविधि पर पैनी नजर_Video


Haldwani – जनता की सुरक्षा, साइबर अपराध पर नियंत्रण और डिजिटल पुलिसिंग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से डॉ. मंजूनाथ टीसी ने रविवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साइबर सेल से लेकर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल, कंट्रोल रूम, सीसीटीवी यूनिट और शिकायत प्रकोष्ठ तक सभी शाखाओं की कार्यप्रणाली को बारीकी से परखा गया। एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिसिंग अब केवल फाइलों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि तकनीक और त्वरित कार्रवाई के जरिए जनता को बेहतर सेवाएं दी जाएंगी।
निरीक्षण के दौरान साइबर सेल और फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट को ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में तेजी से कार्रवाई और रिकवरी रेट बढ़ाने के निर्देश दिए गए। वहीं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भ्रामक और अफवाह फैलाने वाली सूचनाओं पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा गया।
एसएसपी ने शिकायत प्रकोष्ठ और मोबाइल ऐप सेवाओं की समीक्षा करते हुए आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और मोबाइल रिकवरी बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही सिटी कंट्रोल रूम और सीसीटीवी यूनिट को 24×7 सतर्क रहकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण में विशेष कैमरों और पीए सिस्टम की कार्यक्षमता भी जांची गई।
डीसीआरबी, टेक्निकल सेल और सूचना सेल में ऑनलाइन रिकॉर्ड, अपराध रजिस्टर और पोर्टलों की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। एसएसपी ने सभी शाखाओं को रिकॉर्ड पूरी तरह अपडेट रखने, लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने और जनहित से जुड़ी सूचनाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी डॉ. जगदीश चंद्र, मनोज कुमार कत्याल, रेवाधर मठपाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले
Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ