Ad

दर्दनाक हादसा : दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिरि कार,3 भाइयों समेत 4 की मौत..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : राज्य में लगातर हादसों का सिलसिला जारी है कालसी चकराता मोटर मार्ग से हाजा दसेऊ जाने वाले संपर्क मार्ग पर शनिवार सांय को एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गयी। जिससे कार में सवार तीन भाइयों सहित चार लोगों की मौत हो गयी। घटना स्थल पर हाजा दसेऊ के ग्रामीणों, एसडीआरएफ व कालसी पुलिस ने घायल व शवों को निकाल कर सडक पर पहुंचाया।

ADVERTISEMENTSAd

गंभीर रूप से घायल उपजिला चिकित्सालय विकासनगर में उपचार किया जा रहा है। चार लोगों की मौत से पूरे जौनसार क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतकों के परिजन रो रोकर बेहाल हैं। मोइला टॉप बिस्सू मेला देखने के बाद दसेऊ गांव के पांच लोग कार पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे।

करीब साढे नौ बजे रात में गांव से करीब दो किमी पहले हाजा के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर करीब छह सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे कार में सवार पांच  लोगों मेसे  प्रीतम सिंह चौहान 30 पुत्र सूरतसिंह चौहान, बदावर सिंह उर्फ बारू 25 पुत्र जगत सिंह की घटना  दोनों निवासी दसेऊ की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।

जबकि संजय सिंह चौहान 30 पुत्र महावीरसिंह चौहान व रणवीर सिंह चौहान 28 पुत्र श्याम सिंह चौहान दोनों निवासी दसेऊ की अस्पताल ले जाते समय साहिया के समीप रास्ते में मौत हो गयी। उप जिला चिकित्सालय में दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि कार में सवार एक अन्य जय सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी हाजा गंभीर घायल है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *