ज्ञान, नवाचार और विकास का दस्तावेज बनीं UOU की तीन पुस्तकें, राज्यपाल ने किया विमोचन


देहरादून। देश और प्रदेश के भविष्य, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) की तीन पुस्तकों का मंगलवार को लोक भवन, देहरादून में विमोचन किया गया। उत्तराखंड के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने इन पुस्तकों का विमोचन किया।
विमोचन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन सहित राजभवन और विश्वविद्यालय के अधिकारी मौजूद रहे।
विमोचित पुस्तकों में ‘21वीं सदीः चुनौतियां और अवसर’ (21st Century Challenges), ‘विकसित भारत@2047_आत्मनिर्भर, समावेशी और सतत राष्ट्र निर्माण के बढ़ते कदम’ तथा ‘विकसित उत्तराखंडः राज्यपाल के पंच स्वप्न और संदृष्टि’ शामिल हैं।
इन पुस्तकों में बदलते समय की चुनौतियों के साथ देश और उत्तराखंड के विकास की संभावनाओं पर विचार प्रस्तुत किए गए हैं। आत्मनिर्भरता, नवाचार, ज्ञान, शिक्षा और सतत विकास जैसे विषयों को केंद्र में रखते हुए पुस्तकों में आने वाले वर्षों के लिए एक बेहतर और मजबूत भविष्य की दिशा पर चर्चा की गई है।
विश्वविद्यालय की ओर से इन पुस्तकों को केवल प्रकाशन नहीं, बल्कि अकादमिक और बौद्धिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने वाली महत्वपूर्ण पहल बताया गया। इनका उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधार्थियों और नीति से जुड़े लोगों को देश और प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों पर गंभीर विचार और नई दृष्टि उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति, लोक भवन के अधिकारी-कर्मचारी तथा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की पुस्तकों के संपादन मंडल से जुड़े प्रो. मंजरी अग्रवाल, प्रो. डिगर सिंह फर्सवाण, प्रो. जितेंद्र पाण्डेय और प्रो. कमल देवलाल सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
इन पुस्तकों के विमोचन के साथ उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने शिक्षा और अकादमिक गतिविधियों को समाज और विकास के व्यापक सरोकारों से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


शिक्षार्थियों की समस्याओं पर सीधा फोकस, UOU के ‘जन संवाद’ का सफल समापन
मीनाक्षी की मौत के मामले में फरार आरोपी नईम पहलवान को पुलिस ने दबोचा_Video
हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर 100 फीट खाई में गिरा लोडेड डेयरी ट्रक..Video
बाबा नीब करौरी की चौखट पर पहुंची हनुमान अंश की टीम, शोभिनव ने कहा_यह आशीर्वाद बेहद खास..Video
Uttrakhand : अचानक ढहा कालेज का लेंटर_ मलबे में दबा PAC का जवान