परिवहन किराये में बढोत्तरी कर जनता की कमर तोड़ रही सरकार- कैलाश पांडे


हल्द्वानी : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) की जिला कमेटी ने भाजपा की उत्तराखंड सरकार की ओर से परिवहन किराये में भारी वृद्धि की कड़े शब्दों में निन्दा की है और किराये में की गई वृद्धि तत्काल वापस लेने की मांग की है.
भाकपा (माले) के नैनीताल जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय ने राज्य सरकार के किराया बढ़ाने वाले इस कदम को जनविरोधी कदम बताते हुए कहा कि, “पहले ही भाजपा सरकार ने घरेलू गैस, पेट्रोल, डीजल के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि करके जनता को लूटने का काम किया है। हाल ही में टोल टैक्स केमाध्यम से जनता पर भारी आर्थिकबोझ डाला गया। जीएसटी बढ़ाकर चौतरफा महँगाई बढ़ाने का काम किया है और अब परिवहन किराए में वृद्धि कर जनता के की कमर
तोड़ी जा रही है।”
उन्होंने कहा कि, “बस भाड़ा बढ़ाकर भाजपा सरकार ने कोरोना काल से ही बढ़ती महँगाई और बेरोजगारी के चलते परेशानी झेल रही जनता के जले पर नमक छिड़कने का काम किया है. यह अमानवीय है.”
उन्होंने जनहित में राज्य की भाजपा सरकार से किराये में की गई वृद्धि तत्काल वापस लेने की मांग की.
डॉ कैलाश पांडेय
जिला सचिव



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सख्त भू-कानून का बड़ा असर नैनीताल में_ 1822 हेक्टेयर जमीन राज्य सरकार में निहित
मां की तस्वीर गले में डाल ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत_2016 मामले में…
मां की तस्वीर गले में डाल ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत_2016 मामले में नोटिस…
चोरगलिया से हिमांचल तक तलाश_ नैनीताल पुलिस ने लापता बेटियों को ढूंढ निकाला
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी, CM ने पूरे सिस्टम को 24×7 अलर्ट पर रखा