Ad

फिकवाल, गंगाड़ी और जौनपुरी समुदाय के गरीब सवर्णों के बनेंगे ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

प्रतापनगर टिहरी गढ़वाल 08.10.2020 GKM NEWS प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत फिकवाल, गंगाड़ी और धनोल्टी/टिहरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जौनपुरी समुदाय के गरीब सवर्णों को भी अब केंद्रीय सेवाओं में ईडल्ब्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) आरक्षण का लाभ मिलेगा। यह तीनों समुदाय राज्य सरकार की ओर से ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) में शामिल हैं। लेकिन केंद्रीय ओबीसी का लाभ अभी तक नहीं मिल पाया है.

ADVERTISEMENTSAd

ऐसे में केंद्रीय सेवाओं में उक्त समुदाय के आर्थिक रूप से कमजोर जनरल वर्ग के छात्रों को 10 फीसदी आरक्षण मिलेगा. पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रतापनगर विधानसभा के फिकवाल, गंगाड़ी समुदाय को ओबीसी में शामिल किया था। लेकिन अभी तक इन समुदाय को केंद्रीय ओबीसी में शामिल नहीं किया गया है.

ऐसे में केंद्र की मोदी सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को भी 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया था. लेकिन प्रतापनगर क्षेत्र के लोगों को यह कहकर प्रशासन के अधिकारी ईडब्ल्यूएस का लाभ नहीं दे रहे थे कि वह ओबीसी में शामिल हैं। जबकि शासनादेश के अनुसार केंद्रीय ओबीसी में शामिल न होने पर उन्हें केंद्र सरकार की नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण दिया जा सकता है.

उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प परिषद के उपाध्यक्ष रोशन लाल सेमवाल ने बताया कि इस मामले में क्षेत्रीय विधायक विजय सिंह पंवार ने विधानसभा में प्रश्न लगाया गया था। जिसके बाद मंगलवार को शासन में प्रभारी सचिव सुशील कुमार ने डीएम टिहरी को पत्र भेजा है। जिसमें कहा कि फिकवाल, गंगाड़ी और जौनपुरी समुदाय के जनरल वर्ग के गरीबों के भी ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनाए जाएं..

. बाइट। विजय पंवार विधायक प्रतापनगर टिहरी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *