बड़ी खबर.. गाज़ियाबाद: न्याय देने वाला ही हार गया जिंदगी की जंग.. ज़िला एवं सत्र के न्यायाधीश योगेश कुमार ने की आत्महत्या..

गाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश 29.JANUARY 2021 GKM NEWS न्याय देने वाला ही जब जिंदगी से जंग हार जाए तो आप क्या कहेंगे, जी हां ताजा मामला यूपी के जिला गाज़ियाबाद से है जहां जिला एवं सत्र के न्यायाधीश योगेश कुमार ने खुदकुशी की है। बता दें कि साल 2020 में HJS में उनका चयन हुआ था। योगेश एडीजे कोर्ट संख्या-9 में जज थे।
साल 2020 में हुआ था चयन

बताते चले कि यहां कि गाजियाबाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश कुमार का शव उनके आवास में फांसी पर लटका मिला। जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है। जज योगेश कुमार अपर जिला एवं सत्र न्यायालय के कोर्ट संख्या-9 में तैनात थे। साल 2020 में ही HJS में चयनीत हुए थे। और उसके बाद गाजियाबाद में उनको पहली पोस्टिंग मिली थी। जानकारी के अनुसार, उनका आवास, शहर के सिहानी थाना गेट में है और यहीं पर उनका शव पाया गया है।
गाजियाबाद के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश कुमार का शव शुक्रवार की सुबह उनके आवास पर लटका हुआ मिला है। सूचना मिलने पर गाजियाबाद पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस योगेश कुमार के शव को यशोदा अस्पताल लेकर गई है।
ADJ योगेश कुमार गाजियाबाद जिला न्यायालय में कोर्ट संख्या-9 में तैनात थे। उनका शव शुक्रवार की सुबह 9 बजे अपने आवास पर फांसी पर लटका हुआ मिला था। योगेश कुमार इस समय सिहानी गेट थाना इलाके के नेहरू नगर में रहते थे। पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस योगेश कुमार को यशोदा अस्पताल लेकर गई थी। जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया है। योगेश कुमार की 17 मार्च 2020 को गाजियाबाद जिला अदालत में नियुक्ति हुई थी। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

योगेश कुमार मूल रूप से मेरठ जिले के निवासी थे। गाजियाबाद में 18 मार्च 2020 को उन्हें बतौर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति दी गई थी। अभी उनके पास लंबा कार्यकाल था। 31 जनवरी 2035 को वह सेवानिवृत्त होते, उनके पास करीब 15 वर्षों का कार्यकाल था। 17 मार्च 2020 को उन्हें बतौर उच्च न्यायिक सेवा में पदोन्नत किया गया था।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal