Ad

जी.डी.गोइंका इंटरनेशनल स्कूल नैनीताल में विद्यार्थी परिषद समिति का शपथ ग्रहण समारोह

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

जी.डी . गोइंका इंटरनेशनल स्कूल नैनीताल में विद्यार्थी परिषद समिति का गठन हुआ। कक्षा बारहवीं के छात्र ऋषि कुमार यादव को उनकी योग्यता एवं कर्मठता के अनुसार सर्वसम्मति से विद्यालय का हेड बॉय बनाया गया

ADVERTISEMENTSAd

तथा कक्षा बारहवीं की छात्रा शगुन पाठक को हेड गर्ल की उपाधि से सम्मानित किया गया। कक्षा बारहवीं के ही सक्षम शर्मा को अनुशासन कप्तान तथा यशवर्धन को अनुशासन उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई। दीपांशु चौधरी को खेल कप्तान तथा रुद्राक्ष चौहान को उप खेल कप्तान का कार्यभार सौंपा गया।

मास्टर अनुभव दास को कल्चरल कैप्टन तथा मास्टर क्रिश वर्मा को उप कल्चरल कैप्टन पद के लिए चुना गया। कक्षा बारहवीं के श्रेष्ठ गुप्ता को लिट्रेरी कैप्टन तथा कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा अदिश्री माथुर को लिट्रेरी वाइस कैप्टन का पदभार सौंपा गया।

मास्टर यश गुप्ता को गांधी सदन का कप्तान, अरबाज हसनैन को राधाकृष्णन सदन का कप्तान, लक्ष जैन को सुभाष सदन का कप्तान तथा हर्ष गोयल को टैगोर सदन का कप्तान चुना गया। विद्यार्थी परिषद की समिति के सभी सदस्यों ने अपने कार्य व जिम्मेदारियों को निष्ठा वह ईमानदारी से करने की शपथ ली।

अपने अनमोल शब्दों से विद्यालय के प्रधानाचार्य सर्व श्री अनुराग माथुर जी ने विद्यार्थी परिषद समिति के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। समस्त कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी की विषय अध्यापिका श्रीमती हिमांशु पंत द्वारा किया गया।

इस दौरान विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी श्री शिशिर श्रीवास्तव, सीनियर कोऑर्डिनेटर श्री आकाश सक्सेना, मिडिल स्कूल कोऑर्डिनेटर सुश्री स्वप्निल शर्मा, प्राइमरी स्कूल कोऑर्डिनेटर श्रीमती प्रकृति माथुर तथा समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *