G-20 : राउंड टेबल पर मुख्य विज्ञान सलाहकारों ने वैश्विक मुद्दों पर किया मंथन..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें


जी 20 देशों के बीच वैज्ञानिक आदान प्रदान और नीति निर्माण के लिए आयोजित सम्मेलन अगली बार ब्राजील में मिलने के अहवाहन के साथ संपन्न हो गया है। सम्मेलन में चार विषयों पर चर्चा हुई और हर देश के प्रतिनिधि ने अपने विचार रखे।

जी-20 सीएसएआर की तीन दिवसीय समिट का आज बुधवार को दूसरा दिन था। इस दौरान 20 देशों के मुख्य विज्ञान सलाहकारों ने विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया। प्रधान वैज्ञानिक अजय कुमार ने बताया कि राउंड टेबल कार्यक्रम में वन हेल्थ मिशन समेत चार मुद्दों पर मंथन हुआ।


उत्तराखंड के रामनगर में ताज रिजॉर्ट में हुए इस सम्मेलन की अध्यक्षता भारत के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार डॉo अजय सूद ने की और इसमें अठारह देशों के इक्यावन प्रतिनिधियों के अलावा विश्व व्यवस्था में दखल रखने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।


सम्मेलन के बाद मीडिया से मुखातिब होकर डॉo अजय सूद ने सम्मेलन को सफल बताया और कहा कि भविष्य में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लाभों को लेकर नीति निर्माण और विश्व बिरादरी के वैज्ञानिकों को एक मंच पर लाकर भविष्योन्मुख रणनीति पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा की प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकारों का सम्मेलन जी 20 में पहली बार हुआ है और यह भारत की अध्यक्षता के बाद की एक उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन में वन हेल्थ एक बड़े विषय के रूप में चर्चा में रहा। कोरोना महामारी के बाद भविष्य में मानव स्वास्थ्य के लिए परिवेश के अध्ययन और सर्विलांस पर जोर दिया गया।बेहतर रोग नियंत्रण और महामारी की तैयारी के लिए एक स्वास्थ्य में अवस तलाशे जायेंगे। इसके लिए ग्यारह विभाग आगामी चर्चा में शामिल रहेंगे।
दूसरा मुद्दा विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़े अनुसंधानों को सर्वसुलभ बनाए जाने का था। ताकि नए आविष्कारों और खोज के बारे में जानकारी आसानी से मिल सके।
डॉ सूद ने कहा कि जनजातीय समुदायों और अल्पसंखयक समूहों के पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण और उसे मुख्यधारा में लाए जाने पर चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कि दुनिया के देशों के बीच एक वैज्ञानिक तालमेल और एकीकृत आधारभूत वैज्ञानिक संरचना बनाने पर सहमति जताई गई।


विश्व स्तर पर प्रयासों के बीच विज्ञान एवम प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विविधता, समानता लाना।
वैज्ञानिकों ने बदलते मौसम को एक बड़ा कारण माना। जिससे स्वास्थ्य पर भी बड़ा असर पड़ रहा है।


विद्वानों के वैज्ञानिक ज्ञान तक पहुंच का विस्तार करने के लिए वैश्विक प्रयासों को सक्रिय करना; विज्ञान और प्रौद्योगिकी (एस एंड टी) में विविधता, इक्विटी, समावेशन और पहुंच; और समावेशी, सतत और क्रिया-उन्मुख वैश्विक एस एंड टी नीति संवाद के लिए एक संस्थागत तंत्र।


बैठक में तय हुआ कि ब्राजील में अगली बैठक में इन्हीं मुद्दों पर भावी रणनीति और नए विषय रखे जायेंगे। पत्रकार वार्ता में उनके साथ प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार की सचिव डॉo मनी, विदेश मंत्रालय के नमन कुमार भी शामिल रहे।

प्रिंसिपल साइंस एडवाइजर अजय कुमार सूद ने जी-20 सीएसआर समिट के समापन सत्र के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आज समापन सत्र तक 4 बड़े मुद्दों पर चर्चा की गई जिसमें सबसे बड़ा मुद्दा कोविड-19 को लेकर के उभर कर सामने आया इसमें सभी सदस्य देशों ने इस तरह की बीमारी से उबरने के लिए चर्चा की साथ ही मानव तथा वन्य जीव एवं पालतू पशुओं को लेकर के भी इस बीमारी से निपटने के लिए चर्चा की गई इस सत्र में सबसे अधिक चर्चा कोविड-19 ने सभी की आंखें का खोलने का काम किया तथा बदलते मौसम को लेकर के भी इस सत्र में चर्चा की गई जिसमें नई नई बीमारी तथा उससे निपटने वाले वैक्सीनेशन के लिए भी बात हुई तथा वाइल्डलाइफ इससे प्रभावित ना हो तथा वन्यजीव एवं पालतू पशु प्रभावित हो इस पर भी चर्चा की गई। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि सिटीवेस्ट के आधार पर भी विभिन्न बीमारियों की भी जांच की जाए इस पर भी विचार किया गया।


दूसरे मुद्दे पर चर्चा करते हुए कहां की रिसर्च एक बहुत बड़ा मुद्दा है लेकिन उस रिसर्च का लाभ आम लोगों तक मिले इसके लिए भी पब्लिकेशन के दौरान होने वाली परेशानियों को दूर कर उन रिसर्च को आम लोगों के लिए ओपन किया जाए यह भी सबसे बड़ा मुद्दा उभर कर सामने आया साथ ही तीसरे मुद्दे को लेकर विभिन्न समुदाय एवं अल्प समुदाय वालों को एक साथ एक मंच पर लाने को लेकर के भी चर्चा की की गई तथा अल्प समुदाय को एक मंच पर लाने की जरूरत भी बताया ।
चौथा मुद्दे पर भी अहम चर्चा हुई जहां विज्ञान को अपने बीच मे रखकर अपनी लीडरशिप तक आवाज पहुंचाना तथा सभी देशो के
वैज्ञानिकों ने बदलते मौसम को माना एक बड़ा कारण जिससे स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा बड़ा असर।


सभी प्रतिनिधि तीस मार्च को सुबह कॉर्बेट नेशनल पार्क में सफारी के बाद वापिस लौट जायेंगे।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *