

लालकुआं क्षेत्र की नगीना कॉलोनी के बेघर हुए हजारों लोगों को भोजन के लिए नगर के युवा समाजसेवी दानू बिष्ट ने अनोखी पहल शुरू की है युवा समाजसेवी दानू बिष्ट और उनके कुछ साथी द्वारा प्रितदिन नगीना कॉलोनी के सैकड़ों बेघर हुए गरीबों को दोनों समय का भोजन बनाकर निस्वार्थ भाव से खिलाया जा रहा है पूरी टीम बिना किसी मदद के निस्वार्थ होकर बीते दस दिन से लगभग आठ हजार से अधिक लोगों को दोनों पहर का भोजन करा चुकी हैं।इधर युवा समाजसेवी दानू बिष्ट द्वारा कि जा रही गरीबों के लिए भोजन सेवा की नगर में हर कोई तरीफ कर रहा है।
बताते चलें कि बीती 18 मई से लालकुआं की नगीना कॉलोनी को रेलवे प्रशासन द्वारा खाली कराया जा रहा है वही रेलवे की इस कार्रवाई से नगीना कालोनी के हजारों लोग बेघर हो गए हैं बेघर हुए लोगों को दो वक्त की रोटी नसीब नहीं हो रही थी तथा बेघर हुए लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबुर है ऐसे में इन बेघर परिवारों को दोनों समय का भोजन खिलाने का बीड़ा युवा समाजसेवी दानू बिष्ट ने उठाया जिसमें उनके द्वारा भोजन बनाकर प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को दोनों समय का भोजन खिलाया जा रहा है वही पिछले 10 दिनों से निरंतर भोजन की सेवा चल रही है।
इधर युवा समाजसेवी दानू बिष्ट ने कहा कि रेलवे प्रशासन द्वारा नगीना कॉलोनी को खाली कराया जा रहा है जिसमें हजारों लोगों बेघर हो गए हैं उन्होंने कहा कि बेघर हुए लोगों के पास ना तो रहने की कोई जगह है ,और ना ही भोजन की कोई व्यवस्था है।
ऐसे में उन्होंने सोचा कि कोई भी व्यक्ति भूख ना सोए इसी सोच के साथ उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर लोगों को दोनों समय का भोजन खिलाने का बीड़ा उठाया जिसमें उनके द्वारा प्रितदिन सैकड़ों लोगों कों भोजन कराया जा रहा है उन्होंने कहा कि यहां सेवा जब तक जारी रहेगी जब तक गरीबों को रहने के लिए घर ना मिल जायेंगे। उन्होंने कहा कि यहां सेवा निस्वार्थ भाव से की जा रही है जो आगे भी जारी रहेगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Heavy Rain Alert: नैनीताल में कल स्कूल-आंगनबाड़ी बंद_ 142 भवनों को नुकसान
HeavyRain_उत्तराखंड में कल फिर बिगड़ेगा मौसम, इस जिले में स्कूल बंद रहेंगे
विकास की विरासत आगे बढ़ी, हल्द्वानी को मिला ‘हृदयेश सभागार’
नैनीताल में लम्पी वायरस की दस्तक_163 टीमें मैदान में..
“टीचर दो, टीचर दो!”शिक्षकों की कमी से परेशान बेटियों ने खोला मोर्चा, बेतालघाट इंटर कॉलेज